फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: 50 लाख की रंगदारी न देने पर फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 06:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी व्हाट्सएप नंबर से मेडिकल स्टोर संचालक को दी थी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। कपूरथला पुलिस ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और घर पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरचेत सिंह उर्फ चेता और मनदीप सिंह उर्फ गोली के रूप में हुई है। गुरचेत सिंह भीम कदीम, कपूरथला और मनदीप सिंह चक्क कोटला के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, गुरचेत सिंह मोटरसाइकिल चला रहा था और मनदीप सिंह ने फायरिंग की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव तूरा ने बताया कि 23 अक्तूबर को मेडिकल स्टोर दादविंडी के मालिक से विदेशी व्हाट्सएप नंबर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम न मिलने पर गांव मोठांवाला स्थित उसके घर पर फायरिंग की गई। इस संबंध में 28 अक्तूबर 2026 को थाना सुल्तानपुर लोधी में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। मामले को सुलझाने के लिए अपराध जांच एजेंसी कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी पुलिस की विशेष टीमें बनी थीं। इन टीमों ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि मनदीप सिंह उर्फ गोली ने मेडिकल स्टोर संचालक की रेकी की थी। उसने यह जानकारी विदेश में रह रहे यादविंदर सिंह उर्फ यादा को दी थी। यादविंदर सिंह ने ही मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसके निर्देश पर गुरचेत सिंह और मनदीप सिंह ने शिकायतकर्ता के घर पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस को इस दौरान अन्य बरामदगी की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें