फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35000 नशीली गोलियों समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे 35000 नशे की गोलियां बरामद हुईं। आरोपियों की पहचान गुरूहरसहाए के गांव पंजे की उताड़ निवासी हरजीत लाल उर्फ लड्डू और फिरोजपुर के चक्क मेघा विरान निवासी बलवंत सिंह उर्फ बिल्लू के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने फिरोजपुर निवासी दो और लोगों को भी केस में नामजद कर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि एएसआई दर्शन सिंह व एएसआई हरबंस सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी करते हुए कार सवार उक्त दोनों को काबू किया। डीएसपी जसतिंदर सिंह को मौके पर बुलाकर तलाशी लेने पर कार से नशीली गोलियां बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि यह माल फिरोजपुर के दो लोगों से खरीद कर लाते है जोकि दिल्ली से मंगवाते हैं। उन दोनों को भी केस में नामजद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें