फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज की आड़ में नशे की सप्लाई, पुलिस ने पकड़ी 250 किलो चूरा पोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने प्याज की आड़ में हो रही नशा तस्करी का खुलासा करते हुए दो क्विंटल 50 किलो चूरापोस्त बरामद की है। पुलिस ने उस ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है जिसमें चूरापोस्त लाया गया था। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

वीरवार को प्रेसवार्ता में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ कमलजीत को गुप्ता सूचना मिली थी कि कपूरथला की ओर से एक ट्रक आ रहा है। उसमें बड़ी मात्रा में चूरापोस्त भरा हुआ है। इसके बार थाना प्रभारी ने जालंधर-कपूरथला रोड पर लैदर कांप्लेक्स पर स्पेशल नाकाबंदी कर दी। इस दौरान कपूरथला से आ रहे एक ट्रक को पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया। चालक ने ट्रक रोकने की बजाय तेजी से भगा लिया। पुलिस ने ट्रक का पीछा करना शुरू किया और मकसूदां मंडी में ट्रक को खड़ा करके भाग निकला। पुलिस ने जांच की तो ट्रक से 2 क्विंटल 50 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी ने ट्रक में प्याज भी भरे हुए थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्याज की आड़ में नशे की सप्लाई करता था। ट्रक ड्राइवर ने चूरा पोस्त की सप्लाई देने के बाद प्याज की डिलीवरी देनी थी। ट्रक से मिली आरसी से पता चला है कि यह आरसी कुलदीप सिंह निवासी पटियाला के नाम पर है। जब इस ट्रक मालिक से जानकारी ली गई तो उन्होंने ड्राइवर का नाम रामतेज सिंह निवासी संगरूर बताया। इस बारे में संगरूर पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें