फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दो आरोपियों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दुष्कर्म के दो मामले किए दर्ज, कुल तीन लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना आरिफके से सटे एक गांव में दो व्यक्ति एक महिला को बेहोश कर उसे सुनसान जगह ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा थाना ममदोट से सटे एक गांव में घर के अंदर दाखिल होकर एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। थाना आरिफके और ममदोट पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

थाना आरिफके के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रात एक बजे के करीब उठ कर शौचालय गई तो वहां पर आरोपी गुरसेवक सिंह व पुरुषोत्तम सिंह छिपकर बैठे थे, दोनों ने उसे कोई बेहोशी की वस्तु सुंघा दी, जिस कारण वो बेहोश हो गई। दोनों आरोपी उसे बेहोशी की हालत में किसी सुनसान जगह ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वो छूटकर घर पहुंची और आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पीड़िता के बयान पर आरोपी गुरसेवक और पुरुषोत्तम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रहे सब-इंस्पेक्टर जगदीप सिंह के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना ममदोट के एक गांव में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह घर पर अकेली थी। आरोपी जसविंदर सिंह उसके घर में घुसा और उसे अकेली देख उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने थाना ममदोट पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, मामले की जांच कर रही सब-इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपी जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें