चोरी की दो बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मुक्तसर। थाना सदर पुलिस ने गांव थांदेवाला से चोरी की दो मोटरसाइकिलों समेत दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव थांदेवाला बस स्टैंड पर गश्त के दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि गांव संगूधौण से लिंक रोड के जरिए गांव थांदेवाला के रास्ते पर दो लोग बिना नंबर की दो बाइक पर जा रहे हैं। यह लोग चोरी की बाइक बेचते हैं। इस पर पुलिस ने गांव घुमियारा निवासी कुलविंदर सिंह व लंबी निवासी परमजीत सिंह को बिना नंबर प्लेट लगी दो बाइक समेत काबू कर लिया। एसआई हरपिंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान चोरी की बाइक संबंधी और खुलासा होने की भी संभावनाएं हैं।