फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: दो आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद

Tue, 11 Aug 2026 04:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। जिले में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो पिस्तौल, तीन कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना मल्लांवाला की पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सतपाल सिंह मल्लांवाला दाना मंडी के पास अवैध पिस्तौल लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर सतपाल सिंह को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्तौल, एक मैगजीन और एक कारतूस बरामद हुआ। इसी तरह, थाना सिटी जीरा पुलिस ने भी गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने राजविंदर सिंह उर्फ राजा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 30 बोर की एक अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये अवैध हथियार कहां से लाए गए थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें