फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज साढ़े पांच हजार के लिए की थी सेवामुक्त शिक्षिका की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ साढ़े पांच हजार रुपये के लिए पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने ही दोस्त के साथ मिलकर भोगपुर में सेवामुक्त शिक्षिका की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की मौत हो चुकी है। पुलिस ने अध्यापिका के घर से लूटे गए तीन हजार रुपये और मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

मृतका गुरबख्श कौर सेवामुक्त शिक्षिका थीं। भोगपुर में उसके घर के निकट दविंदर सिंह व लखविंदर सिंह दो भाई रहते थे। महिला की दोनों बेटियां यूके में रहती थी, इसलिए दोनों भाइयों का मानना था कि गुरबख्श के घर से सोना व पैसा मिल सकता है। दोनों भाइयों ने अपने दोस्त नवदीप सिंह को साथ लिया और दो अगस्त की रात को गुरबख्श कौर के घर में घुस गए। आशंका जताई जा रही है कि तीनों आरोपियों को महिला ने देख लिया और बाद में पहचान न जाएं, इस वजह से उन्होंने गला घोटकर महिला की हत्या कर दी। आरोपियों ने गुरबख्श कौर की हत्या कर उसके घर से महज साढ़े पांच हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। तीन अगस्त की सुबह 11 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली तो एसएचओ भोगपुर जरनैल सिंह मौके पर गए। उन्हें आशंका हुई कि गुरबख्श कौर की हत्या की गयी है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया।
शुरुआती जांच में ही पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों दविंदर सिंह व लखविंदर सिंह पर पुलिस का शक गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि दोनों भाइयों ने ही अपने एक दोस्त नवदीप सिंह के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। नवदीप भोगपुर में ही किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज चेक की थी और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की थी, जिसके बाद इन कातिलों का सुराग मिला। पुलिस बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची तो पता चला कि एक आरोपी लखविंदर सिंह की मंगलवार को मौत हो गई है। उसकी मौत अधिक नशा लेने के कारण हुई थी। परिवार ने चुपचाप अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और बाद में नवदीप भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें