अबोहर। पॉवरकॉम के कर्मचारियों का तबादला किए जाने के विरोध में बुधवार को टेक्निकल सर्विस यूनियन के सदस्यों ने बिजली घर में रोष प्रदर्शन किया। साथ ही पावरकॉम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
टीएसयू के सचिव जरनैल सिंह. सुरेश सिंह, जतिंद्र कुमार, शंकरदास, कुशाल चंद, इकबाल सिंह, कृष्ण व जगीर सिंह ने कहा कि उनके साथी कुशाल चंद व मनजीत सिंह की बदली गत दिनों अबोहर से मलोट मंडल में कर दी गई है।
जब इस संबंध में अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन पर राजनीतिक दबाव है, जिसके चलते यह तबादले किए गए हैं। टीएसयू नेताओं ने कहा कि अगर शीघ्र इनके तबादले रद्द न किए गए तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।