ज्वाइंट रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटी के क्लर्क ने विभाग के अधिकारियों से परेशान होकर शनिवार को जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में अपने ही विभाग के जेआर इंचार्ज और सुपरिंटेंडेंट पर तंग करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ बलराज सिंह ने बताया कि गुरिंदरजीत सिंह वासी मल्लांवाला ज्वाइंट रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटी में बतौर क्लर्क नियुक्त है। गुरिंदरजीत ने शनिवार सुबह जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके विभाग कि जेआर इंचार्ज और सुपरिंटेंडेंट उसे बहुत तंग करते थे। इसी कारण उसने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी की है। थाना इंचार्ज ने कहा कि उक्त मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह जब देखा कि गुरिंदरजीत सिंह तड़प रहा था, उसे तड़पता देख उठाकर फिरोजपुर के अस्पताल में लेकर जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।