फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनी गन्ने की ट्राली: जालंधर में बाइक पर पलटी, तीन लोग दबे, 13 साल के इकलौते बेटे की मौत, पिता की टांग टूटी

Sun, 02 Feb 2025 06:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर में गन्ने से लदी ओवरलोड ट्राली बाइक सवार तीन लोगों के ऊपर पलट गई। गन्ने के नीचे दो बच्चे और एक व्यक्ति दब गया। इस दर्दनाक हादसे में इकलौते बेटे की मौत हो गई।  
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में दर्दनाक हादसे में परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद घरवालों के रो-रोकर बूरा हाल है। बच्चे की मौत की वजह ओवरलोड ट्राली बनी। जालंधर देहात के मेहतपुर-परजियां रोड पर शनिवार देर रात गन्ने से लदी ओवरलोडेड ट्राली पलट गई, जिसके नीचे 3 लोग दब गए। आसपास के लोगों ने गन्ने हटाकर घायलों को मेहतपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से 13 साल के युवराज को नकोदर रेफर कर दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवराज परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


हादसे में उसके पिता फ्रूट कारोबारी अरविंदर कुमार उर्फ भोला की टांग टूट गई, जबकि 11 साल के बच्चे मोहित की हालत नाजुक बताई गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि अरविंदर अपने 13 साल के बेटे युवराज और 11 साल के भतीजे मोहित के साथ बाजार में आए थे। जब वे मॉडल टाउन के नजदीक क्वालिटी सुपर स्टोर के पास पहुंचे तो सामने से गन्ने से लदी ओवरलोडेड ट्रॉली आ रही थी, जिसे देखकर भोले ने बाइक रोक ली। तभी उन पर ट्रॉली पलट गई। हालांकि भोला ने बच्चों को बचाने की कोशिश भी की थी। 

लोगों ने जताया रोष
घटनास्थल पर मौजूद पार्षद मोहिंदरपाल ने बताया कि घटना के दौरान वे मौके पर थे। लोगों ने रोष जताया कि टूटी सड़क शिकायत के बावजूद ठीक नहीं करवाई गई। मौके पर पहुंचे पार्षद क्रांतिजीत सिंह व शहरवासियों ने रोष जताते रविवार को मेहतपुर में बाजार बंद रख गया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


घनी धुंध के चलते पलटा ट्रक, 18 भेड़ों की मौत
इधर पंजाब के फिरोजपुर में धुंध के चलते रविवार रात फिरोजपुर -फाजिल्का राजमार्ग स्थित लक्खोके बहराम और अल्फूके के बीच 200 भेड़ों को लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में पलट गया। हादसे में 18 भेडों की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फाजिल्का की तरफ से दो सौ भेड़ों से लदा एक ट्रक फिरोजपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही गांव लक्खोके बहराम और अल्फूके के बीच ट्रक पहुंचा तो घनी धुंध के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से खेतों में पलट गया। हादसे में 18 भेड़ें मर गई। जबकि ट्रक का चालक सोनू जख्मी हो गया। चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसपास के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच अन्य भेड़ों को ट्रक के नीचे से निकाला।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें