एक ट्राली बेकाबू होकर बंद पड़े फाटक से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके बाद फाटक के दो टुकड़े हो गए।
गनीमत रही कि उस समय फाटक के आसपास ज्यादा भीड़ नहीं थी, कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
रविवार सुबह सोढल फाटक बंद होने के बाद एक ट्राली जैसे ही फाटक की ओर बढ़ी तो बेकाबू होकर बंद पड़े फाटक से जा टकराई। ट्राली की स्पीड काफी तेज थी जिसके कारण यह हादसा हुआ।
ट्राली फाटक को तोड़कर रेललाइन तक पहुंच गई। फाटक के टूटने के बाद वहां पर जाम लग गया। हालांकि फाटक को ठीक करने का काम साथ ही शुरू कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद जाम लगने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इसके बारे में पूछताछ चल रही है। इस नुकसान की भरपाई वाहन चालक से करवाई जाएगी।