फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की चुस्की ले रहे युवक पर चड़ी ट्रैक्टर-ट्राली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। चाय के एक खोखे पर चाय की चुस्की ले रहे एक युवक को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नंद जीत राय निवासी थाना बसंतपुर, ग्राम बनसही, जिला सिवान बिहार के रूप में हुई। यह हादसा बस्ती बावा खेल इलाके की 120 फुटी रोड पर शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे के करीब हुआ। मृतक बीते कई वर्षों से जालंधर में स्थित एक चाबी फैक्टरी में सुपरवाइजर का काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना नंबर 5 की पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि ट्रैक्टर ट्रॉली का ड्राइवर नशे में था, ऐसा बताया जा रहा है। मृतक नंदजीत अपने पीछे पत्नी और 3 बच्चे छोड़ गया है, जोकि बिहार के गांव सिवान में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें