शहर में विभिन्न जगहों पर दो करोड़ रुपये की लागत से 30 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। नगर निगम के मेयर सुनील ज्योति ने कहा कि शहर में पहले से करीब 16 सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं, जो सभी मार्केट और शहरवासियों के लिए काफी नहीं है।
मेयर ज्योति ने कहा कि शौचालय निर्माण पर होने वाले खर्च का कुछ हिस्सा स्वच्छ भारत अभियान के तहत मिलेगा, वहीं बाकी का खर्च निगम प्रशासन खुद उठाएगा। शहरवासियों की काफी समय से मांग है कि विभिन्न मैन मार्केट में टायलेट का निर्माण किया जाए।
उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को हाउस मीटिंग में रखा जाएगा। मेयर ने कहा कि निगम का लक्ष्य है कि शहरवासियों की सुविधा के लिए शहर में कुल 60 सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होगा। इस साल 30 शौचालय बनाए जाएंगे, जबकि बाकी के शौचालय का निर्माण साल 2017 में होगा।