फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज दरिया से तीन हजार लीटर कच्ची दारू पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमांत गांव अलीके के पास सतलुज दरिया से पुलिस ने तीन हजार लीटर कच्ची दारू और दो सौ बोतल अवैध शराब पकड़ी है। थाना सदर पुलिस ने रविवार को आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एएसआई रमेश कुमार पुलिस पार्टी समेत गश्त कर रहे थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव अलीके के पास बह रहे सतलुज दरिया में छिपाई गई कच्ची दारू कुछ लोग निकालने जा रहे हैं। उसके बाद ये आरोपी कच्ची दारू लोगों को बेचेंगे। पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापा मारकर तीन हजार लीटर कच्ची दारू और दो सौ बोतल अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस को देख आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपी मेजर सिंह, कुलवंत सिंह, मलकीत सिंह, गिंदर सिंह वासी गांव अलीके, सोनी, पिपल, पप्पू व हरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें