फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बाइक सवार तीन छात्रों को कार ने कुचला, दो की मौत

Tue, 14 Oct 2025 11:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अबोहर। अबोहर-मलोट नेशनल हाईवे पर गांव बल्लुआना में मंगलवार दोपहर के समय एक तेज गति कार चालक ने बाइक सवार तीन छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया।
घायल को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। गांव रामगढ़ निवासी प्रेम, कर्ण और राकेश बल्लुआना के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं में पढ़ते थे। मंगलवार को तीनों छुट्टी के बाद घर जाने के लिए बाइक पर निकले। जैसे ही तीनों बल्लुआना गांव के मेन रोड पर पहुंचे तो एक तेज गति कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने कर्ण व राकेश को मृत करार दे दिया जबकि प्रेम की हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और तीनों छात्रों की आयु करीब 17 से 18 साल के बीच है।

फोटो-1 सड़क हादसे का दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें