फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पाकिस्तान से मंगवाए गए 2 ग्लॉक पिस्तौल और हेरोइन समेत 3 तस्कर काबू

Sat, 12 Sep 2026 06:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक खंगाल रही पुलिस, विदेशी गुर्गों तक पहुंचने की कोशिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। फाजिल्का पुलिस ने समाज विरोधी तत्वों और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो ग्लॉक पिस्तौल, चार कारतूस और 50 ग्राम हेरोइन बरामद की।
जिला पुलिस प्रमुख गगन अजीत सिंह ने बताया कि 11 सितंबर को पुलिस गश्त पर थी। फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के पास तीन युवक संदिग्ध दिखे। पुलिस को देखकर वे भागने लगे जिस पर उन्हें रोका गया। तलाशी में उनके पास से दो ग्लॉक पिस्तौल, मैगजीन, चार कारतूस और 50 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपियों की पहचान वरिंदर सिंह उर्फ रवि, रंजीत सिंह उर्फ जीता और निशान सिंह उर्फ धामू के तौर पर हुई। ये सभी थाना सदर फिरोजपुर के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों पर 11 सितंबर 2026 को एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से मंगवाए थे हथियार
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने ये अवैध हथियार पाकिस्तान से मंगवाए थे। उन्होंने 4 सितंबर को फोन के जरिये यह खेप मंगाई थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। आरोपियों की सभी कड़ियां खंगाली जा रही हैं। सीमा पार बैठे विदेशी गुर्गों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें