फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर तीन ने महिला से किया दुष्कर्म, पीड़ित महिला दरिंदों में सिर्फ एक का नाम जानती है

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गुरुहरसहाए के तहत गांव जीवां अराई के पास सुनसान जगह पर पिस्तौल के बल पर तीन आरोपियों ने जलालाबाद के किसी गांव की रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला को गांव जीवां अराई से गुरुहरसहाए जाना था, कोई साधन नहीं मिलने के कारण एक कार में लिफ्ट ले ली, जिसमें आरोपी सवार थे। उधर, थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने शुक्रवार पीड़िता के बयान पर एक व्यक्ति को नामजद कर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वीरवार को गांव जीवां अराई से गुरुहरसहाए आना था। शाम के सात बज चुके थे कर्फ्यू के कारण कोई बस सुविधा नहीं थी। एक सफेद रंग की कार आ रही थी, जिसे उसने रुकने का इशारा किया। कार उसके पास आकर रुक गई। पीड़िता ने लिफ्ट मांगी और कार में बैठ गई, कुछ दूर कार चली और फिर कार को पीछे मोड़ लिया। जैसे ही कार पीछे मोड़ कर तेज दौड़ाई पीड़िता ने शोर मचा दिया। आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक वे एक आरोपी को पहचानती है। जिसका नाम शरणजीत सिंह वासी गांव मल्लांवाला जिला फिरोजपुर है। पुलिस ने पीड़िता को गुरुहरसहाए के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है।
उधर तफ्तीश कर रही एसआई जोगिंदर कौर के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपी शरणजीत सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें