फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर गैर हाजिर मिले तीन मेडिकल आफिसर

Tue, 12 Nov 2013 10:47 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी के निर्देशों पर मंगलवार को सिविल सर्जन ने विभिन्न टीमें बनाकर पूरे जिले के हेल्थ सिस्टम का जायजा लिया। गठित टीमों ने छापामारी की।
विज्ञापन


इस दौरान आदमपुर सीएचसी से एक डाक्टर, क्लर्क तथा फार्मासिस्ट गैर हाजिर पाया गया। ऐसे ही करतारपुर सीएचसी में टीम ने 2 मेडिकल आफिसरों के साथ 9 कर्मचारियों को गैरहाजिर पाया। सिविल सर्जन बसन आरएल बसन के मुताबिक गैर हाजिर पाए गए डाक्टरों तथा कर्मचारियों की लिस्ट हेड आफिस को भेज दी गई है। उनके मुताबिक इन कर्मचारियों को पत्र भेज जवाब मांगा जाएगा और उन पर उच्च कार्रवाई भी होगी।

सिविल सर्जन की तरफ से तैयार की गई टीमों ने सुबह एक साथ 9.15 पर छापामारी की। जानकारी के मुताबिक सुबह जब टीम आदमपुर सीएचसी पहुंची तो वहां एक डाक्टर, एक क्लर्क तथा फर्मासिस्ट 9.30 तक नहीं पहुंचे थे। मौके पर दबिश वाली टीम ने गैर हाजिर पाए गए स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिख दिया है।
विज्ञापन


ऐसे ही जब सुबह टीम ने सीएचसी सेंटर पर दबिश दी तो वहां पूरा स्टाफ तो हाजिर था लेकिन सफाई व्यवस्था सही नहीं थी। रिकवरी रूम व बाथरूम में गंदगी के ढेर लगे हुए थे। ऐसे ही डा. गुरमीत कौर दुग्गल की टीम ने नकोदर अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में पूरा स्टाफ हाजिर था। सीएचसी शंकर में हुई चेकिंग के दौरान भी स्टाफ हाजिर था।

टीम ने वहां मौजूद स्टाफ को अस्पताल के बाहर दवाओं की लिस्ट लगाने की हिदायतें दी गई। सहायक सिविल सर्जन की टीम सुबह 9.15 पर करतापुर सीएचसी में चेकिंग की। इस दौरान 2 मेडिकल आफिसर सहित कुल 9 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। यही नहीं करतारपुर सीएचसी में तो टीम ने बायोमेडिकल वैस्ट का भी प्रबंध अच्छा न होने तथा सफाई न होने को लेकर भी सीएचसी इंचार्ज को फटकार लगाई।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें