गली मिस्त्री हजारा सिंह के पास मकान का लैंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घायल राज मिस्त्री समेत तीन को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गली मिस्त्री हजारा सिंह में राज रानी नामक की महिला के घर निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान देर शाम को स्पाट खिसकने से लैंटर गिर पड़ा और मलबे नीचे दब कर एक मजदूर की मौत हो गई।
मृतक मजदूर की पहचान नहीं हो सकी। इस हादसे में मिस्त्री रेशम सिंह, मजदूर हरप्रीत सिंह गांव धल्लेके और सोनी गांव घल्लकला घायल हो गए। उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी अजयराज सिंह और थाना सिटी साउथ प्रमुख सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने पहुंच कर घटना का जायजा लिया।