फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गली में खेल रहे तीन बच्चे लापता, कपूरथला की घटना; परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत

Mon, 03 Aug 2026 06:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

तीन बच्चे एक साथ गली में खेल रहे थे जिसके बाद वे लापता हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला के बाबा दीप सिंह नगर से तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता बच्चों में एक 13 वर्षीय किशोरी भी शामिल है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गली में खेलते-खेलते बच्चे हुए लापता
परिजनों के अनुसार, तीनों बच्चे रविवार शाम गली में एक साथ खेल रहे थे। कुछ देर बाद जब परिवार ने उन्हें देखा तो वे वहां मौजूद नहीं थे। आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश करने के बावजूद बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते हैं परिजन
पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे मेहनत-मजदूरी कर अपना पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था इसलिए यह समझ से परे है कि तीनों बच्चे एक साथ कहां चले गए। 
विज्ञापन


सफेद रंग के वाहन में देखे जाने की सूचना
परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी व्यक्ति ने जानकारी दी है कि तीनों बच्चों को फगवाड़ा के नजदीक एक सफेद रंग के वाहन में देखा गया था। इस सूचना के आधार पर परिवार अपने स्तर पर भी बच्चों की तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। 

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिवार और अन्य लोगों से मिली सभी जानकारियों तथा तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने भरोसा जताया है कि जल्द ही बच्चों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें