फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में हेरोइन व अवैध पिस्तौल समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने हेरोइन व अवैध पिस्तौल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। एएसआई सुखदेव सिंह के मुताबिक मुखबिर ने सूचना कि तीन आरोपी हेरोइन बेचते हैं। आरोपी बाइक पर सवार होकर गांव खिलची जदीद से फिरोजपुर शहर में हेरोइन बेचने के लिए आ रहे हैं। पुलिस ने शहर स्थित बजाज डेयरी के पास नाकाबंदी कर बाइक रुकवाई। तलाशी में आरोपियों से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।आरोपियों की पहचान मोड़ा, शिंदा व गोबिंदा निवासी गांव खिलची जदीद के रूप में हुई है। आरोपी मोड़ा से एक पिस्तौल, मैगजीन व पांच कारतूस भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें