फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज से लदे कैंटर समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना घल्लाखुर्द पुलिस ने गरीबों में बंटने वाले अनाज से लदे कैंटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कैंटर में 70 बोरी गेहूं लदा था। इन लोगों के साथ असिस्टेंट फूड सप्लाई अधिकारी (एएफएसओ) भी शामिल है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि गरीबों में बंटने वाला अनाज एक कैंटर पर लादकर मोगा भेजा जा रहा है। ये अनाज मोगा की किसी फर्म को बेच दिया गया है। पुलिस ने गांव घल्लखुर्द के पास नाकाबंदी कर उक्त कैंटर को रोक लिया। कैंटर में गेहूं की 70 बोरियां लदी थीं। पुलिस ने कैंटर समेत तीन लोगों को भी काबू किया है। पुलिस के मुताबिक उक्त अनाज एएफएसओ अवतार सिंह को अलॉट हुआ था कि गरीबों और जरूरतमंद लोगों को बांट दें लेकिन अवतार सिंह ने उक्त अनाज मोगा की किसी फर्म को बेच दिया। पुलिस ने गेहूं की बोरियों समेत आरोपी अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह वासी मोगा और सरवन सिंह वासी अजीत वाल, जिला मोगा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अवतार सिंह फरार है। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने आरोपी एएफएसओ अवतार सिंह, अमरजीत सिंह, सरवन सिंह व सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें