सेंट्रल जेल कपूरथला के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट विक्रमजीत पैंथे पर हमले के
मामले में शक के आधार पर हिरासत में लिए तीनों आरोपियों का छह दिन का
रिमांड बढ़ा दिया है। वहीं वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे विक्रमजीत पैंथे को
स्थानीय घई अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस की ओर से पैंथे की
सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पैंथे पर हमला किसी अपराधी नेे जेल से साजिश कर
करवाया है। इस आशंका के मद्देनजर बस्ती बावा खेल की पुलिस ने कपूरथला
मेहताबगढ़ के रिंका, हैरी और लाली को केस में नामजद किया था। बुधवार को
तीनों को अदालत ने एक दिन के रिमांड पर भेजा था। वीरवार पुलिस नेे दोबारा
तीनों को अदालत में पेश किया, वहां पर उनका छह दिन का रिमांड बढ़ा दिया गया
है। पुलिस की ओर से दलील दी गई कि केस में तीनों आरोपियों से काफी पूछताछ
की जानी है। उनको आगे जांच के लिए किसी स्थान पर भी ले जाया जाना है। इसके
बाद तीनों का छह दिन का रिमांड बढ़ा दिया गया है।
किसी से कोई दुश्मनी नहीं : पैंथे
विक्रमजीत
पैंथे ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। एक साल में जेल के
भीतर से ही ड्रग्स व मोबाइल के करीब 100 केस दर्ज करवाए हैं, किसी को भी
छोड़ा नहीं गया है। यह तो ड्यूटी का एक हिस्सा है, लेकिन कभी किसी से निजी
रंजिश रख ड्यूटी नहीं की।