फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: चोरी के वाहनों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नडाला। थाना सुभानपुर की पुलिस ने चोरी के वाहनों व पंखे के साथ तीन आरोपियाें को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनसे एक बाइक, स्कूटी व एक मोटर का पंखा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

नडाला चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस पार्टी कस्बा नडाला से लखन के पड्डा इलाके में मौजूद थी कि एक खास मुखबिर ने सूचना दी कि निशान सिंह निवासी बाबा हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला और संदीप सिंह निवासी हंबोवाल थाना सुभानपुर एक चोरी का मोटरसाइकिल बेचने के लिए जा रहे हैं। इन लोगों के पास एक चोरी का मोटर का पंखा भी है। यदि अभी गांव अगर लखन के पड्डा के अड्डे पर नाकाबंदी की जाए तो उक्त व्यक्तियों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरोह में शामिल तीसरे व्यक्ति हरजीत सिंह जीता निवासी हंबोवाल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें