इस पर राजू ने अपने भाई अजय को भी वहां पर कुल्चे की रेहड़ी लगवा दी, जिससे संदीप का काम कम हो गया। इसके बाद संदीप ने राजू को अपने रास्ते से हटाने के लिए अपने भाई मनोज से मिलकर इंटरनेट से बम बनाना सीखा।
स्थानीय स्तर पर सामान जुटाने के बाद सीमेंट की ईंट बनाकर उसमें बम तैयार कर लिया और अपने कोटकपूरा निवासी दोस्त अनूप को योजना में शामिल कर लिया। अनूप ने 30 जून की सुबह चार बजे राजू की दुकान के शटर के पास उस बम वाली ईंट को रख दिया।
राजू सुबह आया और उसने उस ईंट बम को साइड में कर दिया। इसके बाद शाम को कोरियर वाला फोटो स्टेट करवाने आया। कोरियर वाला उस ईंट पर बैठकर सिगरेट पीने लगा, इससे बम ब्लास्ट हो गया और छोटू राम घायल हो गया। एसएसपी के अनुसार बाघापुराना से लेकर निहाल सिंह वाला तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा गया, जिसके बाद जाकर पुलिस के हाथ सुराग लगा।