फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: वीडियो वायरल करने की धमकी, युवती से जबरन बनाए शारीरिक संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ जबरन बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। थाना पातड़ां पुलिस ने मामले में पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान जसकरन सिंह निवाली गांव ककराला भाईका जिला पटियाला के तौर पर हुई है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक साल 2024 में उसकी आरोपी के साथ जान-पहचान हुई थी। जनवरी 2025 में आरोपी उक्त युवती को काॅलेज समय के बाद होटल में ले गया। जहां डरा-धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद मई महीने तक आरोपी ने युवती को उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद युवती ने अपना फोन तोड़ दिया। आरोपी उसे गहने व पैसे लेकर उसके साथ घर से भागने के लिए मजबूर करता रहा। दो अक्तूबर 2025 को पीड़िता के परिवार को अपनी लड़की के साथ हो रहे गलत काम के बारे में पता चला। जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। आरोपी को जब इसके बारे में पता चला तो उसने शिकायत वापस लेने के लिए परिवार पर दवाब बनाया और उन्हें डराया-धमकाया भी लेकिन परिवार वाले आरोपी के सामने नहीं झुके। पुलिस ने अब मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती हुई
पटियाला। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसके गर्भवती हो जाने का मामला सामने आया है। थाना सदर पटियाला पुलिस ने नाबालिगा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान अंकित निवासी पटियाला के तौर पर हुई है। नाबालिग की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक नवंबर 2024 में वह पीजी में रह रही थी। जहां वह आरोपी अंकित के संपर्क में आई। मार्च 2025 में आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी उक्त नाबालिगा के साथ संबंध बनाता रहा। फिर अप्रैल 2025 में नाबालिग अपने घर चली गई। 15 अक्तूबर, 2025 को उसके पेट में काफी दर्द होने के बाद जब डाॅक्टरी जांच कराई गई, तो लड़की 28 हफ्ते की गर्भवती निकली। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और अब पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें