फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस-प्रशासन जांच में जुटा

Mon, 01 Jun 2026 02:09 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

धमकी के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
जालंधर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में स्कूलों और सरकारी इमारतों को लगातार मिल रही बम धमकियों के बीच अब जालंधर के जिला प्रशासनिक एवं न्यायिक परिसर (कोर्ट कॉम्प्लेक्स) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
विज्ञापन


इसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और एंटी-सबोटाज टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी।

सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए तलाशी अभियान चला रही हैं। धमकी के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल पुलिस धमकी के स्रोत का पता लगाने और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें