फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिया के टापू से 52 हजार लीटर कच्ची दारू पकड़ी, पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। पुलिस ने सतलुज दरिया में बने सरकंडे के टापू से 52 हजार लीटर कच्ची दारू पकड़ी है। पुलिस को देखकर आरोपी भागने में कामयाब हो गए। थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह और थाना सदर के एएसआई हरनेक सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि हुसैनीवाला बार्डर से सटे सीमांत गांव झुग्गे कालू वाला के पास बहते सतलुज दरिया में बने सरकंडे के टापू में आरोपियों ने भारी मात्रा में कच्ची दारू तैयार करके रखी है और वहां निकाल कर आगे सप्लाई करने की फिराक में हैं। पुलिस ने टापू पर दबिश देकर 52 हजार लीटर कच्ची दारू और अन्य सामग्री बरामद की है। थाना सदर पुलिस ने कच्ची दारू बनाने के आरोपी मेजर सिंह व कुलवंत सिंह वासी सीमांत गांव अलीके, सैबी व इंटू वासी झुग्गे निहंगा वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के अनुसार गांव अलीके और झुग्गे निहंगा वाला से सटे सतलुज दरिया के टापूओं पर बनाई जाने वाली कच्ची दारू पूरे जिले में सप्लाई होती है। रात के अंधेरे और धुंध में बड़े वाहनों की ट्यूबों में शराब भर कर सप्लाई की जाती है। इस धंधे से जुड़े लोगों को सियासी लोगों का समर्थन है। पुलिस आए दिन भारी मात्रा में शराब पकड़ रही है। इसके कच्ची दारू का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें