टीचर का आरोप-तीनों घटनाओं की पुलिस को दी सूचना लेकिन कार्रवाई नहीं हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल में एक बार फिर चोरी हुई है, जहां चोर छत से एलईडी और एसी का कंप्रेसर ले गया। सीसीटीवी कैमरों में कैद वारदात में चोर का चेहरा भी दिख रहा है।
जसविंदर ने बताया कि पिछले दो महीनों में स्कूल में यह तीसरी चोरी है। जून और जुलाई में एलईडी, तारें, इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हुआ। एलईडी और एसी कंप्रेसर चुराए गए। तीनों चोरियों की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार सुबह 8 बजे सूर्य एन्क्लेव थाने को सूचना दी गई, 11 बजे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। जसविंदर ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताई। स्कूल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान कर जल्द कार्रवाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।