फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: एक ही गांव के पांच बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मौत से छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
विज्ञापन

गांव रामेआना से धार्मिक यात्रा पर गए जत्थे की महिंद्रा पिकअप गाड़ी की कैथल (हरियाणा) के पास हरियाणा रोडवेज की बस के साथ टक्कर में 5 बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। यह जत्था एक दिन पहले 24 अगस्त को पिहोवा के लिए रवाना हुआ था और सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में नरिंदर सिंह सोढ़ी, काकू सिंह खालसा, हरकीरत सिंह गिल, बाबा मक्खन सिंह और तारा सिंह की मौत हो गई है जबकि मंदर सिंह और गुरजंट सिंह गंभीर रूप से घायल हुए है।
विज्ञापन

गांव रामेआना से 9 श्रद्धालुओं का एक जत्था पिकअप में सवार होकर पिहोवा (हरियाणा) के गुरुद्वारा साहिब दर्शन करने गया था। पिहोवा गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण वह शाम को कैथल के गुरुद्वारा साहिब में रुक गए और सोमवार सुबह पिहोवा जाते समय किउरक टोल प्लाजा के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। इस मामले में मृतक के रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव से यह जत्था यात्रा पर गया था जिसने सोमवार को वापस लौटना था पर उनके आने से पहले यह दुखद सूचना आ गई। उन्होंने बताया कि कानूनी कार्यवाही व पोस्टमार्टम प्रक्रिया के चलते मृतकों के शव देर रात तक गांव आने की संभावना है और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस हादसे पर जैतो से आप विधायक अमोलक सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए परिवारों के साथ हमदर्दी जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के सदस्य भी चेयरमैन धर्मजीत सिंह रामेआना की अगुवाई में परिवारों के साथ कैंथल गए है। इस दुख की घड़ी में वह परिवारों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें