केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को सर्किट हाउस में नेताओं को लगभग डेढ़ घंटे का इंतजार करवाया। इसके बाद नड्डा पहुंचे और सिर्फ सात मिनट वर्करों से मीटिंग कर चले गए।
केंद्रीय मंत्री नड्डा रविवार को जालंधर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए खास तौर पर आए थे।
उन्होंने दो बजे सर्किट हाउस में जिले के नेताओं को संबोधित करना था। सभी मंडल प्रधान, जिला पदाधिकारी व सीपीएस केडी भंडारी और मेयर सुनील ज्योति पहुंच गए।
दो बजे से लेकर 3:30 तक सभी नेता बैठे रहे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान मीडिया की तरफ से पूछा गया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि भाजपा पंजाब में कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं है तो नड्डा ने अगली बार कहकर कार में निकल गए।
वहीं इसके जवाब में पंजाब प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि कैप्टन गलतफहमी में है और उनको खुद ही पता चल जाएगा।