फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप पर नहर में कूदा सेल्समैन, मौत

Sat, 25 Jul 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल शोरूम से फोन चुराने के आरोप से परेशान होकर सेल्समैन नवयुवक ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। सेल्समैन बलबीर बस्ती निवासी सुखविंदर सिंह रिंकू (21) पिछले तीन दिनों से लापता था और शनिवार को उसका शव मुक्तसर के अबोहर माइनर से बरामद हुआ। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर शोरूम मालिक अमित कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस को दिए बयान में बलबीर बस्ती निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि उसका बेटा सुखविंदर सिंह रिंकू पिछले कुछ समय से बलबीर बस्ती के सामने स्थित मोबाइल शोरूम हरीओम इंटरप्राइज पर सेल्समैन था। घटना वाले दिन 22 जुलाई को भी रिंकू अपनी ड्यूटी पर गया था, लेकिन उस दिन वह घर नहीं लौटा।



पिता के अनुसार पड़ताल करने पर सामने आया कि शोरूम से एक महंगा फोन गुम हो गया था जिसके बारे में शोरूम के मालिक अमित कुमार ने उसके बेटे पर आरोप लगाया था। इस फोन को लेकर अमित कुमार की तरफ से रिंकू को तंग किया जा रहा था और उसे धमकियां दी जा रही थी।
विज्ञापन




खुद को लगे फोन चुराने के झूठे आरोप से शर्मसार होकर उसके बेटे ने नहर में छलांग लगा दी और शनिवार को उसका शव मुक्तसर के गांव सेखा के पास से अबोहर माइनर से बरामद हुआ। थाना कोतवाली प्रभारी एसआई राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है और आरोपी शोरूम मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें