फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अब बरनाला में भी रुकेगी वंदे भारत, केंद्र ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति
विज्ञापन

-
लुधियाना। पंजाब की रेल कनेक्टिविटी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने फिरोजपुर–दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26461/26462) के बरनाला में ठहराव की मंजूरी दे दी है। यह मांग राज्यसभा सांसद पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हाल ही में हुई बैठक में प्रमुखता से उठाई थी। राजिंदर गुप्ता ने अपनी पहली औपचारिक बैठक में रेल मंत्री से बरनाला में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की लंबे समय से लंबित मांग को सशक्त रूप से रखा। उन्होंने बताया कि यह मांग बरनाला और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, व्यापारियों और यात्रियों की वर्षों पुरानी है। रेल मंत्रालय ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए बरनाला के बढ़ते आर्थिक और सामाजिक महत्व को मान्यता दी है।
विज्ञापन

इस निर्णय से बरनाला, संगरूर, बठिंडा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें बेहतर रेल सुविधाओं की लंबी प्रतीक्षा थी। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने भी इस ठहराव की मांग का समर्थन किया था। सांसद राजिंदर गुप्ता ने इस फैसले के लिए रेल मंत्री और मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा और दिल्ली समेत अन्य प्रमुख शहरों से आर्थिक संपर्क को मजबूत करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें