बॉलीवुड अदाकार अक्षय कुमार के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने पुलिस को दी गई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। सोशल मीडिया पर एक फिल्म का ट्रेलर वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार भगवान वाल्मीकि का किरदार निभा रहा है। वाल्मीकि समाज का कहना है कि ट्रेलर में भी कई आपत्तिजनक बातें की गई हैं।
भाईचारे ने कहा कि पुलिस की तरफ से मामला जरूर दर्ज कर लिया गया है लेकिन इस मामले में किसी भी आरोपी को नामजद नहीं किया गया है। वाल्मीकि भाईचारे ने अक्षय कुमार की फिल्म में भगवान वाल्मीकि को लेकर दिखाए गए किरदार पर एतराज जताया है। इसके चलते वाल्मीकि भाईचारे की तरफ से पुलिस कमिश्नर को बॉलीवुड अदाकार अक्षय कुमार के खिलाफ शिकायत दी गई है। इस शिकायत में वाल्मीकि भाईचारे ने कहा कि फिल्म में दिखाए किरदार से भाईचारे की भावनाओं को आहत पहुंची है। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस से मांग है कि जल्द अक्षय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। जिस कंपनी की तरफ से चैनल पर वीडियो डाली गई है उसके खिलाफ भी बनती कार्रवाई की जाए।