फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कॉलेज के स्थापना दिवस पर छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Wed, 02 Sep 2026 06:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। सरकारी कॉलेज (लड़कियों) में बुधवार को स्थापना दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने नृत्य और कविता सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। समारोह में यूथ फेस्टिवल के विजेताओं और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
कॉलेज प्रिंसिपल ज्योत्सना ने समारोह की अध्यक्षता की। वर्ष 2025 के यूथ फेस्टिवल में विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए। जरूरतमंद छात्राओं की प्रवेश फीस में सहयोग करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल ज्योत्सना ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज के सहयोग की अहम भूमिका होती है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रभारी राजीव कुमार ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल (लड़कियों) के प्रिंसिपल अमित कुमार गगनेजा, साहित्य सभा से कुलदीप बराड़, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट परमजीत ढाबां, पीटीए कमेटी सदस्य मलकीत सिंह, सुभाष चंद्र, भगवान सिंह और गुरदीप सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें