सहायक सिखलाई केंद्र सीमा सुरक्षा बल खड़का कैंप में बैच नंबर 237 की ट्रेनिंग प्राप्त कर चुकी 174 महिला कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।
परेड में ब्रिगेडियर अजय सिंह पंवार वीएसएम रिटायर्ड मुख्य मेहमान थे। उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के बाद परेड से सलामी ली।
पंवार ने इस मौके पर सहायक सिखलाई केंद्र सीमा सुरक्षा बल खड़का के अधिकारियों और ट्रेनिंग स्टाफ की प्रशंसा की और कहा कि महिला नव आरक्षकों को बहुत ही उच्च किस्म की सिखलाई दी गई है।
उन्होंने महिला शिक्षार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि आज की पासिंग आउट परेड में सात राज्यों के 174 शिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।
इनमें कर्नाटक से 36, ओडिशा से 43, उत्तर प्रदेश से 81, तमिलनाडु से 11, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड से एक एक नवआरक्षक शामिल हैं।
नव आरक्षकों में 44 मैट्रिक, 97 इंटरमीडियट, 30 ग्रेजुएट और 3 पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने बताया कि नवआरक्षकों को 44 सप्ताह की सख्त ट्रेनिंग दी गई है।
परेड में सेकेंड कमांडेंट एमएल सिंह, डिप्टी कमांडेंट विकास सुंदरियाल, आशु रंजन राय, सुरेश कौंडल, अरविंद और राहुल सिंह के अलावा बीएसएफ के अधिकारी, जवान और उनके परिजन मौजूद थे। इस दौरान पदक विजेता नवआरक्षकों को सम्मानित किया गया।