फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं व गैंगस्टरों के गठजोड़ की होनी चाहिए जांच: ज्ञानी हरप्रीत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (पुनर्गठित) के अध्यक्ष जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने राज्य की अस्थिर कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि हर दिन दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। पंजाब की कानून व्यवस्था बुरी तरह फेल हो गया है। गैंगस्टरों की गतिविधियों पर पुलिस कंट्रोल नही कर पा रही है।
विज्ञापन

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता भाई जसबीर सिंह घुम्मन के भतीजे पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी लीडरशिप घुम्मन परिवार के साथ खड़ी है। ये घटनाएं सीधे तौर पर इशारा करती हैं कि पंजाब पुलिस खुद भी गैंगस्टर के साये से डरने लगी है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि आज गुरुओं और पीरों की धरती जंगल राज में बदल गई है। पंजाब का कोई भी निवासी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें