फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: शातिरों ने घर में घुस महिलाओं पर पिस्तौल तान लूटे सोने के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन बदमाशों पर किया मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर। बाबा इंक्लेव में एक घर में घुसे तीन शातिरों ने दो महिलाओं पर पिस्तौल तानकर घर में पड़े सोने के जेवरात व नकदी लूट ली और फरार हो गए। थाना सदर पुलिस ने शनिवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता नरिंदरजीत कौर पत्नी गुरजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि शातिरों ने उनके घर का गेट खटखटाया, जैसे ही गेट खोला नकाबपोश तीन बदमाश हाथ में पिस्तौल व किरच लिए घर में जबरदस्ती दाखिल हो गए। पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए कहने लगे कि घर में जो कुछ पड़ा है निकालकर दे दें। इसी बीच एक बदमाश कमरे में पड़ी अलमारी की ओर बढ़ा और लाॅकर खोलकर वहां पड़े पांच तोले सोने के गहने उठा लिए। इसके बाद दूसरा आरोपी पिस्तौल दिखाकर उसे ऊपर कमरे में ले गया और वहां अलमारी खुलवाकर लाॅकर में पड़े दो तोले सोने के गहने निकाल लिए और फरार हो गए। फिरोजपुर थाना सदर के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें