फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ड्रोन शो में दिखी गुरु रविदास महाराज की जीवन गाथा

Sun, 04 Oct 2026 07:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
आसमान में सजा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व का अलौकिक दृश्य
विज्ञापन
पड्डी सूरा सिंह में कीर्तन समागम और ड्रोन शो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़शंकर। गांव पड्डी सूरा सिंह में श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष कीर्तन समागम और भव्य ड्रोन शो करवाया गया। पंजाब सरकार की ओर से वर्षभर आयोजित किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत हुए समागम में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने शिरकत कर संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी।
कीर्तन के दौरान संगत गुरबाणी से निहाल हुई। इसके बाद हुए ड्रोन शो में आसमान रोशनियों से जगमगा उठा। ड्रोन के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन, संदेश और प्रकाश पर्व से जुड़े विभिन्न दृश्य प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखकर संगत मंत्रमुग्ध हो गई।
विज्ञापन

रौड़ी ने कहा कि गुरु रविदास महाराज की वाणी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जात-पात, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गुरु साहिब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को उनकी शिक्षाओं से जोड़ना है।
विज्ञापन

समागम में चरणजीत सिंह चन्नी, बलदीप सिंह सैनी, कुलजीत सिंह होशियारपुर समेत संत-महापुरुष, धार्मिक नेता, पंचायती प्रतिनिधि, आम आदमी पार्टी के नेता और बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

आसमान में सजा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व का अलौकिक दृश्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें