फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फाजिल्का मंडी में जलभराव का मुद्दा केंद्र सरकार तक पहुंचा

Thu, 15 Oct 2026 05:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। भारी बारिश से फाजिल्का नई अनाज मंडी में पानी भरने और धान की फसल को नुकसान का मामला अब केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति के गठन की जानकारी दी है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश सचिव रंजम कामरा की पहल पर यह मुद्दा केंद्र तक पहुंचा। कामरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आढ़ती एसोसिएशन फाजिल्का के प्रधान संजीव गोल्डी सचदेवा से मुलाकात की। सचदेवा ने मंडी में जलभराव और फसल नुकसान की जानकारी दी। कामरा ने यह मामला भाजपा पंजाब के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों और पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ के ध्यान में लाया। ढिल्लों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष मुद्दा उठाया। मंत्री ने 15 अक्तूबर 2026 को लिखे पत्र में समिति गठन की सूचना दी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीन केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान, करनाल के निदेशक इस समिति का नेतृत्व करेंगे। यह विशेषज्ञ समिति प्रभावित क्षेत्रों का जमीनी स्तर पर आकलन कर सिफारिशें देगी। रिपोर्ट के आधार पर समस्या के समाधान और जमीन को उपजाऊ बनाने के कदम उठाए जाएंगे। संजीव गोल्डी सचदेवा ने इस पहल के लिए रंजम कामरा और नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें