फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘दोषी हुए तो कांग्रेसियों पर भी देशद्रोह का मामला दर्ज’

Thu, 19 Nov 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि प्रदेश का माहौल खराब करने में अगर कांग्रेसी लिप्त पाए गए तो उनपर भी देशद्रोह के मामले दर्ज होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में हुए घटनाक्रम की जांच की जा रही है। यह बात उन्होंने सरबत खालसा कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश में सिख संगठनों के कुछ प्रतिनिधियों पर दर्ज हुए मामलों पर पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल के बाद कही।

प्रेसवार्ता से पहले वर्करों को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कांग्रेसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरबत खालसा कार्यक्रम पूरी तरह कांग्रेसियों की ओर से आयोजित करवाया गया था।
विज्ञापन


कांग्रेस ने करीब 30 वर्ष पहले भी प्रदेश में माहौल खराब किया था। अब दोबारा प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरबत खालसा के दौरान जिन सिख प्रतिनिधियों को जत्थेदार नियुक्त करने का फैसला हुआ उन सभी पर लूट से लेकर हत्या तक के मामले दर्ज हैं। ऐसे लोग कौम के प्रतिनिधि कैसे हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को कैप्टन अमरिंदर सिंह से बेहतर मुख्यमंत्री कहते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी गांव ऐसा नहीं होगा जहां बादल न गए हों। वहीं कैप्टन घर से बाहर नहीं निकलते थे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने हर हलके को 25-25 करोड़ रुपये जारी करने की भी बात कही। मौके पर सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सीपीसी चौधरी नंद लाल, मार्कफेड के चेयरमैन जरनैल सिंह वाहद, जिला प्रधान राम सिंह दुधाला उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें