फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ईडी ने पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को दोबारा समन भेजा

Wed, 02 Sep 2026 04:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
7 सितंबर को होगी पेशी सनटेक सिटी केस में जांच तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को दोबारा समन जारी किया है। उन्हें 7 सितंबर को क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।
विज्ञापन

पहले उन्हें 31 अगस्त को बुलाया गया था जिसके लिए उन्होंने अतिरिक्त समय मांगा था। आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को भी 27 अगस्त को दोबारा समन भेजा गया, वह 18 अगस्त को पेश हुई थीं। यह जांच मोहाली की सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी है। ईडी कथित वित्तीय अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है। इसमें निजी बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए जमीन के सीएलयू और लेआउट नियमों की अनदेखी का आरोप है। जांच में पंजाब रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट की धारा 90 के बजाय धारा 85 के तहत कार्रवाई का आरोप है, जिससे बिल्डर को कथित राहत मिली। जांच अवधि में अनुराग वर्मा हाउसिंग एवं अर्बन डेवलपमेंट विभाग के प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें