फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जालंधर से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज बस के ड्राइवर की सड़क पर हत्या

Wed, 05 Nov 2025 01:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार चालक ने गुस्से में लोहे की रॉड से किया वार, मौके पर मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज बस के ड्राइवर की लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक रास्ते में बस ड्राइवर और एक कार चालक के बीच किसी बात को लेकर नोंकझोंक हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि कार चालक ने गुस्से में कार से लोहे की रॉड निकाली और बस ड्राइवर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन

घटना के बाद राहगीरों ने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर मनिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के कारणों की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें