फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जेल का निरीक्षण कर कैदियों का जिला सेशन जज ने हाल जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। जिला एवं सेशन जज ने सब जेल पठानकोट का निरीक्षण करने के बाद कैदियों का हाल चाल जाना है। इस दौरान सीजेएम रूपिंदर सिंह व जेल अधीक्षक हिमांशु गोयल भी मौजूद रहे। जिला एवं सेशन जज जतिंदर पाल सिंह खुर्मी ने जेल में बनने वाले खाने को भी चखा। जिन कैदियों के पास वकील नहीं थे, उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता भी दी गई। उन्होंने जेल में कैदियों को बताया कि हर कैदी, हर बंदी को मुफ्त कानूनी सेवाओं का अधिकार है, जिसके तहत उन्हें जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पठानकोट द्वारा मुफ्त में वकील मुहैया करवाया जाता है। कागजातों का खर्च भी उनकी अथॉरिटी की ओर से वहन किया जाता है। इसके साथ ही उनके लिए समय-समय पर मेडिकल कैंप भी लगाए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें