फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरप्रीत हत्याकांड: टिंडर एप पर अश्लील चैट के खुलासे से बढ़ीं सांसद की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
विज्ञापन

जिला पुलिस ने वारिस पंजाब दे संस्था के वित्त सचिव रहे गुरप्रीत सिंह हरीनौ की हत्या के मामले में नामजद असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद श्री खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के खिलाफ सुबूत जुटाए जा रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर डेटिंग एप टिंडर से अमृतपाल से जुड़े एक अकाउंट की जानकारी मांगी थी और एप से चैट का डेटा मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि इसी डेटा का राजदार होने की वजह से ही अमृतपाल सिंह ने गुरप्रीत सिंह हरीनौ की हत्या करवाई हो सकती है।
फरीदकोट पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर-2024 को कोटकपूरा के गांव हरीनौ में मोटरसाइकिल सवार शूटरों ने गुरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह कट्टरपंथी संगठन वारिस पंजाब दे का पदाधिकारी रहा था। इस केस में पुलिस द्वारा शूटरों समेत अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि सांसद अमृतपाल सिंह व आतंकी अर्श डल्ला समेत 5 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। जांच के दौरान पुलिस को अमृत संधू नाम से एक टिंडर अकाउंट मिला था, जिसके अमृतपाल सिंह से जुड़े होने का संदेह है। इसके चलते पुलिस ने टिंडर एप से इस अकाउंट का डेटा लिया है। डेटा में पता चला है कि इस अकाउंट से लड़कियों के साथ अश्लील चैट की जा रही थी। पुलिस के अनुसार यह जानकारी गुरप्रीत को भी थी, जिसके जगजाहिर होने से अमृतपाल सिंह की समाज मे काफी बदनामी होती, इसी कारण आतंकी अर्श डल्ला ने गुरप्रीत सिंह की हत्या करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि गुरप्रीत के पास अमृतपाल के कुछ राज थे, जो अगर सार्वजनिक हो जाते तो उसकी प्रतिष्ठा धूमिल हो जाती। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से टिंडर अकाउंट से प्राप्त चैट का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे राज ही गुरप्रीत की मौत का कारण बने हैं। पुलिस द्वारा हर तथ्य की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें