संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। चोरों ने दिन दहाड़े रानी झांसी चौक के नजदीक एक दुकान का शटर उखाड़ दिया, लेकिन शटर के आगे लक्कड़ का दरवाजा होने के कारण चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। रानी झांसी चौक में श्रीराम एंटरप्राइज नाम की इन्वर्टरों की दुकान है, जहां शनिवार की सुबह करीब 6 बजे बेखौफ इनोवा सवार तीन चोरों ने आकर दुकान का शटर तोड़ना शुरू कर दिया, जबकि लोग सुबह की सैर कर रहे थे। चोरों को न तो पकड़े जाने का डर था न ही पुलिस का खौफ जिसके चलते चोरों ने दुकान के शटर को उखाड़ना शुरू कर दिया। इससे पहले कि वहां मौजूद एक निहंग पुलिस को फोन करता चोर अपनी इनोवा गाड़ी लेकर भाग गए। इस संबंधी दुकानदार सोनू ने बताया कि पुलिस को सूचना तो दे दी है।