कपूरथला। जिले के सांझ केंद्रों में एक साल दौरान मोबाइल गुमशुदगी की दर्ज हुई रिपोर्ट के आधार पर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुम हुए 38 मोबाइलों को बरामद कर असली मालिकों तक पहुंचा दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने शनिवार को पुलिस लाइन में मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। एसएसपी ने कहा कि जिले के विभिन्न थानों में स्थापित सांझ केंद्रों में मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट पीड़ितों की ओर से दर्ज करवाई गई थी। उन रिपोर्ट्स के आधार पर जिला पुलिस की विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने टेक्निकल टीम की मदद से 38 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।