फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने लगाया सिविल अस्पताल से बच्चा चोरी होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर जालंधर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में उस समय हंगामा हो गया जब एक दम्पति ने अस्पताल से उनका बच्चा चोरी होने की बात कही। हंगामे दौरान बच्चे की मां खुशबू देवी व पिता दीपक कुमार ने कहा कि वीरवार दोपहर 12 बजे उनके परिवार में बेटा का जन्म हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि दोपहर के समय स्टाफ उनके बच्चे को लेकर गया था। दोपहर बाद स्टाफ बदल गया व जो नया स्टाफ आया, उसके पास बच्चा नहीं था। जब उन्होंने नए स्टाफ से बच्चे के बारे में पूछा तो स्टाफ ने कहा कि उन्हें बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ अस्पताल स्टाफ का कहना था कि परिजन झूठ बोल रहे हैं, बच्चा वहां हुआ ही नहीं है। यह सुनते ही मां-बाप व उनके परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सूचना मिलते ही एसीपी हरसिमरत व थाना चार के प्रभारी रछपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पारिवारिक सदस्यों व अस्पताल स्टाफ का बयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें