फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर के पास मिला युवक का शव, गले पर तेजधार हथियारों के थे निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बूड़ागुज्जर स्थित मुदकी माइनर के पास सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार जिले के गांव जस्सेआणा के निवासी संदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह का शव सोमवार की सुबह बूड़ागुज्जर के पास मुदकी माइनर के निकट मिला। मृतक के रिश्तेदार बलकरण सिंह ने बताया कि संदीप को गांव का कोई व्यक्ति लगातार धमकियां दे रहा था। इसकी जानकारी उन्होंने कुछ दिन पहले गांव के सरपंच तथा पुलिस प्रशासन को भी दी थी। सोमवार को संदीप का शव मुदकी माइनर के पास मिला। गर्दन पर तेजधार हथियारों के निशान थे। बलकरण के अनुसार संदीप सिंह को कोई नशीला इंजेक्शन भी लगाया गया था, ताकि वह अपना बचाव न करे सके। मौके पर पहुंचे थाना सदर प्रभारी बिशन लाल, डीएसपी हरविंदर सिंह चीमा, एसपीडी राजपाल सिंह ने जांच शुरू कर दी थी। थाना सदर प्रभारी विशन लाल ने बताया कि उन्होंने व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
मृतक के घर दस दिन पहले हुआ था बेटी का जन्म
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार मृतक संदीप सिंह के दो छोटे बच्चे हैं। जिसमें एक करीब डेढ़ वर्ष का बेटा है और 10 दिन पहले ही एक बेटी ने जन्म लिया है। मृतक संदीप सिंह बहुत ही गरीब था तथा घर में कमाने वाला वह एकमात्र पुरुष था। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है तथा पत्नी दिव्यांग है। वह मजदूरी करके अपना तथा अपने परिवार का पालन पोषण करता था। ग्रामीणों तथा मृतक के रिश्तेदारों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को पकड़कर इंसाफ दिलाने व घर के परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें