फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा आज से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन राम मेघवाल फाजिल्का से दिखाएंगे हरी झंडी, पठानकोट पहुंचेंगे सतीश पूनिया
विज्ञापन

117 विधानसभा हलकों तक पहुंचेगी नशा मुक्त पंजाब यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। भारतीय जनता पार्टी पंजाब में नशे के खिलाफ नशा मुक्त पंजाब यात्रा निकालेगी। यह यात्रा 18 से 30 सितंबर तक चलेगी। इसके तहत चार यात्राएं प्रदेश के सभी 117 विधानसभा हलकों तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन

ये यात्राएं करीब 4000 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर को पठानकोट से पहली यात्रा रवाना करेंगे। यह यात्रा माधोपुर स्थित एकता स्थल से शुरू होगी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल फाजिल्का से तीसरी यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव सतीश पूनिया भी पठानकोट में तैयारियों पर बैठक करेंगे। फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का और तलवंडी साबो से अन्य यात्राएं शुरू होंगी। भाजपा पंजाब के महासचिव राजेश बाघ ने नशे के खात्मे को पार्टी का संकल्प बताया। यात्रा का समापन 30 सितंबर को जालंधर में होगा। यह प्रयास 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की कवायद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें